मंत्री सखलेचा ने सीधी बस हादसे पर गहन दु:ख व्यक्त किया-दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
भोपाल
सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने सीधी में हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतो के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृतको की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की है।
मंत्री सखलेचा ने कहा कि घायलों का समुचित इलाज किया जा रहा है। सरकार हादसे को लेकर पूरी गम्भीरता से राहत और बचाव कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के दु:ख में पूरी सरकार और प्रदेश का जनमानस साथ है।
Source : Agency

पाठको की राय